क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Census 2027: घर बैठे जनगणना फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, कल से घर-घर पहुंचेगी टीम

On: अप्रैल 30, 2026 6:35 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Census 2027: जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा का आज अंतिम दिन है। जो लोग नौकरी या अन्य कारणों से अपने घर से दूर हैं, वे आज ही ऑनलाइन माध्यम से अपना जनगणना फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 1 मई से राज्यभर में जनगणना का फील्ड सर्वे शुरू हो जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।tcw

घर बैठे कैसे भरें फॉर्म

नागरिक आधिकारिक पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर अपना विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगी। जब जनगणना कर्मचारी घर पहुंचेंगे, तो इस आईडी को दिखाकर प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

Images 2

स्व-गणना के फायदे

स्व-गणना सुविधा के जरिए लोग अपनी सुविधानुसार कभी भी फॉर्म भर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और जानकारी में त्रुटि की संभावना भी कम रहती है। साथ ही आय, दिव्यांगता जैसी संवेदनशील जानकारी सीधे सिस्टम में दर्ज होने से गोपनीयता बनी रहती है।

1 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे

यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। 1 मई से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय सहित करीब 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी।

Jangadna Chhattisgarh 300x169

गलत जानकारी देने पर कार्रवाई

जनगणना के दौरान सही जानकारी देना अनिवार्य है। गलत जानकारी देने या सर्वे में बाधा डालने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। नियमों के अनुसार गलत जानकारी देने पर 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

पूछे जाएंगे 33 सवाल

पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, परिवार, सुविधाएं और डिजिटल संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी।

1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श किस चीज का बना है
4. दीवार किस चीज की बनी है
5. छत किस चीज की बनी है
6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
7. मकान की हालत कैसी है
8. घर का नंबर (परिवार के लिए)
9. कुल कितने लोग रहते हैं
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
12. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
13. मकान अपना है या किराए का
14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं
16. पीने का पानी कहां से आता है
17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
19. शौचालय है या नहीं
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
22. नहाने की जगह है या नहीं
23. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
26. टीवी है या नहीं
27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
29. मोबाइल/फोन है या नहीं
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
31. कार/जीप/वैन है या नहीं
32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना शुरूखुद कैसे भरें जानकारी ? जानिए..

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });