CG Cooler Current Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम तूरमुड़ा में शादी के दूसरे दिन ही एक नवविवाहित युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में लगे कूलर में पानी भर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय गजेन्द्र साहू के रूप में हुई है। उसका विवाह एक दिन पहले ही हुआ था। रविवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच वह घर में लगे कूलर में पानी भर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।. परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कूलर का बटन बंद था, लेकिन उसका तार स्विच बोर्ड में लगा हुआ था और बिजली सप्लाई चालू थी। पानी भरते समय करंट प्रवाहित होने से यह हादसा हो गया।. मंगचुआ थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
CG Cooler Current Case: शादी के दूसरे दिन दुल्हे की मौत, मामला जान दंग रह जायेंगे आप
By worldprime
On: मई 7, 2026 12:51 अपराह्न
---Advertisement---