CG Fake Liquor: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नकली शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 240 लीटर नकली और मिलावटी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।. पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धनागर निवासी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर बाजार में बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस, साइबर सेल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।. कार्रवाई से पहले पुलिस के प्वाइंटर को आरोपी के पास शराब खरीदने भेजा गया। खरीदी गई शराब के लेबल और होलोग्राम संदिग्ध पाए गए। आबकारी अधिकारियों द्वारा जांच करने पर शराब की गुणवत्ता और गंध में भी असामान्यता सामने आई। इसके बाद टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।. गाय के कोठे से मिला नकली शराब. पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दुष्यंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान घर परिसर में बने गाय रखने के कोठे से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई। मौके से विभिन्न ब्रांडों की पैकिंग में तैयार शराब, स्प्रिट, खाली बोतलें, नकली लेबल, होलोग्राम, ढक्कन और अन्य सामग्री जब्त की गई।. चायपत्ती और स्प्रिट मिलाते थे. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने भाई सुभाष पटेल और सहयोगी विनय सिंह के साथ मिलकर इस कारोबार को संचालित करता था। गिरोह विभिन्न राज्यों से शराब लाकर उसमें स्प्रिट और अन्य पदार्थ मिलाता था। शराब का रंग और स्वाद बनाए रखने के लिए रेड लेबल चायपत्ती का उपयोग किया जाता था।. इसके बाद पुरानी शराब की बोतलों को साफ कर उनमें मिलावटी शराब भरकर नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर बाजार में असली ब्रांड के नाम पर बेचा जाता था।.
CG Fake Liquor: सावधान! मार्केट में आया चायपत्ती वाला दारू
By worldprime
On: जून 11, 2026 6:02 अपराह्न
---Advertisement---