CG Headmaster Video: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां रामानुजनगर विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का नशे की हालत में स्कूल परिसर के बाहर पड़े रहने और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।. टल्ली होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर. जानकारी के अनुसार मामला रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह कथित रूप से स्कूल समय में शराब के नशे में पहुंचे। बताया जा रहा है कि नशा इतना अधिक था कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे।. जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेडमास्टर स्कूल के बाहर जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके गाली-गलौज करने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-09-at-12.25.19-PM-1.mp4
CG Headmaster Video: नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज, VIDEO वायरल
By worldprime
On: जुलाई 9, 2026 1:48 अपराह्न
---Advertisement---