CG Judicial Transfer: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा हाईकोर्ट में पदस्थ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।. जारी आदेश के अनुसार जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को एनआईए कोर्ट, जगदलपुर का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) बनाया गया है।. बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) नियुक्त किया गया है। वहीं बलौदाबाजार के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा का तबादला छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में अतिरिक्त निदेशक के पद पर किया गया है।. इन जिलों में भी फेरबदल. द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव बनाया गया है। सिद्धार्थ अग्रवाल को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर से प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर नियुक्त किया गया है।. किरण कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज बनाया गया है। विनय कुमार प्रधान को विशेष न्यायालय (पॉक्सो), रायपुर से रायपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पदस्थ किया गया है। डमरूधर चौहान को षष्ठम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर से दशम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर बनाया गया है।. इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी. विनिता वारनेर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर से बलौदाबाजार भेजा गया है। थामस एक्का को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सूरजपुर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर नियुक्त किया गया है।.
CG Judicial Transfer: छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों का तबादला; कहां-किसे मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट-
By worldprime
On: जुलाई 3, 2026 1:52 अपराह्न
---Advertisement---