जगदलपुर: CG Mid Day Meal: बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत अरंडवाल प्राथमिक शाला में गुरुवार को मध्याह्न भोजन करने के बाद 24 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, घबराहट और कमजोरी की शिकायत होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। (मिड-डे मील खाने के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत). प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने मिड-डे मील के तहत पत्ता गोभी की सब्जी सहित अन्य भोजन किया था। भोजन के बाद नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एल्बेंडाजोल (पेट के कीड़ों की दवा) और फाइलेरिया निरोधक दवा भी बच्चों को दी गई थी। इसके कुछ ही समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रभावित बच्चों में 10 बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं। (ध्याह्न भोजन के बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ी). सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और सभी बच्चों की जांच कर प्राथमिक उपचार दिया। एहतियात के तौर पर एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है और उन्हें घर भेज दिया गया है। (Jagdalpur Students Fell Sick). घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने मिड-डे मील की गुणवत्ता और दवा वितरण की प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह दवा सेवन के बाद होने वाली सामान्य प्रतिक्रिया या घबराहट का मामला हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
CG Mid Day Meal: मिड-डे मील खाने के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; होने लगी उल्टी, पेट दर्द, घबराहट और..
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 5:37 अपराह्न
---Advertisement---





