क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ में 17 महीनों में फैक्ट्री हादसों में 196 मजदूरों की मौत, सदन में उठा औद्योगिक सुरक्षा का मुद्दा; जानें सरकार ने क्या कहा?

On: जुलाई 17, 2026 12:51 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में प्रदेश में लगातार हो रहे फैक्ट्री हादसों और औद्योगिक सुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। सरकार ने सदन में बताया कि पिछले 17 महीनों के दौरान राज्य की विभिन्न फैक्ट्रियों में हुए हादसों में 196 मजदूरों की मौत हुई है। हालांकि सरकार ने सुरक्षा नियमों में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया।tc

196 मजदूरों की गई जान

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि वर्ष 2025 में फैक्ट्री हादसों में 122 मजदूरों की मौत हुई थी। वहीं जनवरी से मई 2026 के बीच 74 मजदूरों की जान गई। इस तरह पिछले 17 महीनों में कुल 196 मजदूरों की मौत दर्ज की गई।

Image 63 9 300x227

विधानसभा में उठा सुरक्षा का मुद्दा

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से फैक्ट्रियों में बढ़ते हादसों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई उद्योगों में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है, जिसके कारण बॉयलर विस्फोट, गैस रिसाव, लिफ्ट गिरने और अन्य गंभीर हादसे हो रहे हैं।

VIDHANSABH 2.jpg 1 300x184

वेदांता हादसे का भी हुआ जिक्र

विधायकों ने सक्ती जिले के सिंहितराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर विस्फोट का उल्लेख किया, जिसमें 25 मजदूरों की मौत हुई थी। इसके अलावा रायगढ़ के टारकोल प्लांट और रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हुए हादसों का भी मुद्दा उठाया गया।

Tkv1740473604 1783884791 1 300x225

सरकार ने क्या कहा

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि हादसे सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग फैक्ट्री अधिनियम के तहत लगातार निरीक्षण कर रहा है और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

वेदांता हादसे में हुई कार्रवाई

मंत्री ने बताया कि वेदांता पावर प्लांट हादसे में 25 मजदूरों की मौत और 10 मजदूर घायल हुए थे। घायलों में से 8 मजदूर स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2 का उपचार जारी है। तकनीकी जांच में हादसे का कारण बॉयलर के भीतर अचानक दबाव बढ़ना पाया गया। इसके बाद संबंधित बॉयलर का संचालन बंद करा दिया गया और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ 27 जून को श्रम न्यायालय में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

Image 53 9 300x223

964 फैक्ट्रियों का हुआ निरीक्षण

सरकार के अनुसार वर्ष 2025 में 964 फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। नियमों के उल्लंघन पर 299 आपराधिक मामले दर्ज किए गए और श्रम न्यायालयों ने 4 करोड़ 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं जून 2026 तक 484 फैक्ट्रियों की जांच में 134 मामले दर्ज हुए और 1 करोड़ 77 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Image 64 5 300x229

हर दो साल में होता है सुरक्षा ऑडिट

सरकार ने बताया कि अधिक जोखिम वाली फैक्ट्रियों में हर दो वर्ष में बाहरी एजेंसी से सुरक्षा ऑडिट कराया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष आंतरिक सुरक्षा जांच, मॉक ड्रिल और श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Monsoon Session 2026: महतारी वंदन योजना पर सदन में हंगामा; 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- मृत्यु हो चुकी है!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Dhaba Video: ढाबे के शौचालय में धो रहे थे बर्तन; वीडियो वायरल, खाद्य विभाग ने भेजा नोटिस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:जापान के पूर्व मंत्री बोले- भारत के रवैये से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लेट हुआ; वादे नहीं निभाए, बार-बार फैसला बदला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

AMIR KHAN STATEMENT | ‘फुंसुख वांगडू’ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: नकटी विवाद पर राज्यपाल से मुलाकात, विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री से चर्चा का आश्वासन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका को टक्कर देने आया चीन का AI मॉडल:किमी K3 में इंसानों जैसी आंखें और दिमाग; कोडिंग और रिसर्च मिनटों में करेगा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });