क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में गूंजा बीएड-डीएड कॉलेज का मुद्दा, राम मंदिर चंदा चोरी पर मचा बवाल

On: जुलाई 13, 2026 1:58 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बीएड और डीएड पाठ्यक्रम संचालित नहीं होने तथा रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी सरकार से सवाल किए।tcw

जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू है। उन्होंने बताया कि बीएड और डीएड महाविद्यालयों को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है तथा प्रदेश के 13 महाविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की संभावना पर काम किया जा रहा है।

Tkv1740473604 1783884791 300x225

इससे पहले विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि के बाद उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

चंदा चोरी मामले पर मचा बवाल

वहीं आज विधानसभा में अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला गूंजा। विपक्ष ने इस पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सदन में चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर ने इसे सदन से बाहर का विषय बताते हुए विपक्ष का स्थगन नामंजूर कर दिया। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। लगातार कार्यवाही बाधित होते देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Image 63 7 300x227

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी पर स्थगन लाते हुए कहा कि इससे प्रदेश के लोगों की आस्था भी जुड़ी है इसलिए सदन में इस पर चर्चा कराई जाए। इस पर भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सदन का विषय नहीं है इसलिए चर्चा नहीं हो सकती।

Image 11 2 300x224

इसके बाद भी नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखते रहे और अजय चंद्राकर उन्हें बाधित करते रहे। इसी बीच स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दी। इसके बाद भी विपक्ष नारेबाजी व हंगामा करता रहा जिसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी ।

मंगलवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने की भी तैयारी की गई है। सत्र शुरू होने से पहले मंत्री खुशवंत साहेब और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर अपने सरकारी बंगले से पिंक ईवी ऑटो में सवार होकर विधानसभा पहुंचे।

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, नकटी मामले पर स्थगन प्रस्ताव भी

कांग्रेस उठाएगी अतिक्रमण का मुद्दा

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा प्रदेश में अतिक्रमण और उससे जुड़े मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगी। माना जा रहा है कि शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और उससे प्रभावित लोगों का मुद्दा भी सदन में उठाया जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक कवासी लखमा सुकमा जिले के गांवों में विद्युतीकरण से जुड़े सवाल सरकार के सामने रखेंगे।

CG MLA Report Card: विधानसभा में सवाल नहीं पूछ पा रहे कई विधायक, आंकड़े देख रह जायेंगे हैरान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Medical College: छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मंजूरी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं:इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, रायपुर कमिश्नरेट को मिले 3 नए DCP; देखें लिस्ट-

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुप्रीम कोर्ट की गो हत्या बैन के आदेश पर रोक:कहा- इसमें सुधार की जरूरत, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था- ये इस्लाम में जरूरी प्रथा नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur Murder: मछली चोरी के विवाद में युवक को स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर खेत में पीट-पीटकर की हत्या

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });