क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Murder: घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश; सिर पर गंभीर चोट, लिव-इन पार्टनर पर शक

On: जुलाई 8, 2026 1:26 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी नगर पंचायत में 46 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के भीतर खून से लथपथ मिला। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से महिला का लिव-इन पार्टनर फरार है, जिस पर पुलिस को संदेह है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।. पुलिस के अनुसार, सिंचाई कॉलोनी निवासी सरस्वती बरगाह (46) अपने घर में अकेली रहती थीं। करीब 15 वर्ष पहले उनके पति रंगीलाल बरगाह ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।. बेटी पहुंची तो घर में मिला शव. जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई को सरस्वती अपनी बेटी से मिलने थानपारा बस्ती गई थीं और बाद में वापस घर लौट आई थीं। 4 जुलाई की सुबह जब उनकी बेटी मां से मिलने पहुंची, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उसने मां का शव दरवाजे के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।. घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई।. लिव-इन पार्टनर पर शक. कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला एक पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद से वह व्यक्ति लापता है, जिससे उस पर संदेह गहरा गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

डोडा में बाढ़ के साथ पत्थरों का सैलाब, दुकानें-गाड़ियां दबीं:नासिक में त्र्यंबकेश्वर परिक्रमा मार्ग बहा; गुरुगाम में सड़कें डूबीं; तबाही की 10 तस्वीरें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Mahtari Vandan Yojna: पुरुष को भी मिला महतारी वंदन का पैसा, जानें कैसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Job: छत्तीसगढ़ में 851 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Teacher Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 शिक्षक-कर्मचारियों की मूल संस्था में वापसी के आदेश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘गलत काम करने वालों की आलोचना होनी चाहिए’:अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर अनुपम खेर बोले- इससे लोगों की आस्था पर फर्क नहीं पड़ता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Cabinet Meeting: आज साय कैबिनेट की अहम बैठक, नकटी समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });