CG Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध प्रेम संबंध के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी समेत दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी पूनम लोंमगा ने अपने प्रेमी सुगर टोपनो और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति विनोद लोंमगा की हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि 18 मई को आरोपी महिला अपने पति को पैसे दिलाने का झांसा देकर ट्रेन से झारखंड से बिलासपुर लेकर आई थी।. सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास पहले से ही आरोपी प्रेमी अपने साथियों के साथ मौजूद था। जैसे ही विनोद वहां पहुंचा, आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पार पानी भरे स्थान में फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे और साक्ष्य छुपाए जा सकें।. मामले का खुलासा तब हुआ जब झारखंड पुलिस जांच के दौरान आरोपी महिला को लेकर सिरगिट्टी थाना पहुंची। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।. थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
CG Murder: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का किया मर्डर, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
By worldprime
On: मई 26, 2026 5:15 अपराह्न
---Advertisement---