क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: आकाशीय बिजली से बढ़ा खतरा, कई लोगों की मौत; 13 करोड़ मिले फिर भी नहीं बने लाइटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर

On: जून 22, 2026 3:50 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले ही आकाशीय बिजली लोगों की चिंता बढ़ा रही है। जून महीने में अब तक बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद बिजली गिरने से होने वाली जनहानि रोकने के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है।

केंद्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने सितंबर 2025 में छत्तीसगढ़ को पांच लाइटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के लिए करीब 13 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। इन सेंटरों को बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर जिलों में स्थापित किया जाना था, लेकिन राशि मिलने के नौ महीने बाद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।tcw

क्या है लाइटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर ?

लाइटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर आधुनिक सेंसर और रिमोट सेंसिंग तकनीक से लैस होते हैं। बादलों के बीच विद्युत गतिविधि बढ़ने पर यह सिस्टम संभावित आकाशीय बिजली गिरने की आशंका का पता लगाता है। इसके आधार पर 30 से 40 मिनट पहले अलर्ट जारी किया जा सकता है।

इन सेंटरों की मदद से लगभग 40 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को एसएमएस के माध्यम से चेतावनी भेजी जाती है। साथ ही सेंटर में लगे सायरन भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे ग्रामीण और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें।

Bijli 2 300x225

केंद्र की योजना पर अब तक नहीं हुआ अमल

केंद्र सरकार की मंशा थी कि वर्ष 2026 के मानसून सीजन से पहले ये सेंटर शुरू हो जाएं, ताकि आकाशीय बिजली से होने वाली मौतों में कमी लाई जा सके। हालांकि प्रदेश में अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई है।

जानकारों का मानना है कि यदि समय पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो अन्य योजनाओं की तरह इस परियोजना की राशि भी लैप्स होने का खतरा बना रहेगा।

Lightning

पहले चरण में शामिल हैं पांच जिले

देशभर के 200 जिलों को आकाशीय बिजली प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के 13 जिले शामिल हैं। पहले चरण में देश के 50 जिलों में लाइटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाने हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर शामिल हैं।

दूसरे चरण में बीजापुर, बलौदाबाजार, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, कबीरधाम, कांकेर और राजनांदगांव को शामिल किया गया है।

विभाग ने कहा- प्रक्रिया जारी

राहत उपायुक्त अरविंद एक्का के अनुसार लाइटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में केंद्र सरकार से आवश्यक मार्गदर्शन मांगा गया है। मार्गदर्शन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कल हॉकी में भारत-पाकिस्तान मैच: एफआईएच प्रो लीग में मुकाबला, पिछली भिड़ंत 2024 में हुई; अभी भारत 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

UAE, भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद सकता है:एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर पर भी बातचीत जारी; मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रक्षा सहयोग बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IAS SHRADDHA SHUKLA | रायपुर की बेटी अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं, मिला नया कैडर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्‍थान में 900 फिजिकल टीचर्स भर्ती की परीक्षा रद्द:13 सितंबर को होना था एग्‍जाम, अगले साल तक बढ़ सकता है इंतजार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सकारात्मक सोचो, बुढ़ापे का एहसास नहीं होगा: विश्व प्रसिद्ध पुस्तक ‘द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड’ से पढ़ें मन की 3 बातें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });