क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: कृषि अधिकारी ने पत्रकार को पीटा, वकील से भी धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

On: अप्रैल 18, 2026 6:46 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग कार्यालय में पत्रकार और वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) प्रवीण पटेल पर आरोप है कि उन्होंने दस्तावेज की फोटो खींचने और शिकायत की बात कहने पर पत्रकार को बेरहमी से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे वकील को भी धक्का देकर बाहर कर दिया गया। पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

tcw

डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर भड़के अधिकारी

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी मां की किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे। दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें संबंधित कर्मचारी प्रवीण पटेल के पास भेजा।

61db3604 057c 4f2a 92b4 F4f7f78aa64c1776425852101 1776431472 300x225 Gifs 8 1776430507 Gifs 10 1776430492

बताया जा रहा है कि पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से जुड़ी जानकारी मांगी और दस्तावेज की फोटो लेने की कोशिश की। साथ ही उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, जिससे अधिकारी प्रवीण पटेल नाराज हो गए।

कॉलर पकड़कर बरसाए मुक्के

आरोप है कि प्रवीण पटेल ने गुस्से में आकर पत्रकार का कॉलर पकड़ लिया और 10 से ज्यादा मुक्के मार दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए वकील जनक बरेठ को भी धक्का देकर दूर कर दिया गया। घटना के समय कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारी और कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे।

ऑफिस से बाहर जाने से भी रोका

पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद कुछ समय तक उन्हें कार्यालय से बाहर जाने से भी रोका गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

पीड़ित पत्रकार और वकील ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैफ ने हमले पर की बात:कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Microbrewery: छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर, माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Abujhmad Forest Cutting: अबूझमाड़ में सरकारी पट्टे के लिए काट रहे जंगल, अवैध कटाई रोकने संयुक्त टीम गठित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 13000 और चांदी 39000 सस्ती; जानें ताजा रेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });