CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से 65 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। रकम से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।. जानकारी के अनुसार, पुरुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नगद रकम बरामद हुई।. पुलिस पूछताछ में कारोबारी अमित जैन ने बताया कि वह यह रकम केशकाल से बालोद लेकर आ रहा था। हालांकि मौके पर रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने कैश जब्त कर लिया।. मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक कर्मचारियों की मदद से मशीन के जरिए नगदी की गिनती कराई गई। इस दौरान गुरुर तहसीलदार हनुमंत स्याम भी मौके पर मौजूद रहे।फिलहाल पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से लाई जा रही थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।
CG News: चेकिंग के दौरान कार से 65 लाख कैश बरामद, कारोबारी से पूछताछ जारी
By worldprime
On: मई 27, 2026 2:02 अपराह्न
---Advertisement---