CG News: बालोद जिले के गंजडीह गांव के जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिली है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद संजारी चौकी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। (बालोद जंगल में सड़ी-गली लाश). पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। (बालोद जंगल लाश)
CG News: जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, शव की हालत देख डर गए लोग
By worldprime
On: अप्रैल 17, 2026 1:38 अपराह्न
---Advertisement---