CG News: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद बारात में हंगामा मच गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।. नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन ने किया इनकार. जानकारी के अनुसार कोरमी निवासी राजू मांडले की शादी कसडोल की सुनीता से तय हुई थी। 27 अप्रैल को बारात दुल्हन के घर पहुंची। डीजे की धुन पर बाराती नाचते हुए पहुंचे, लेकिन जब द्वार-चार की रस्म के लिए दूल्हे को गाड़ी से उतारा गया, तब वह शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा।. उसकी हालत देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। उन्होंने शादी की रश्मों को रोक दिया। बारातियों का स्वागत करने के बजाए नाराजगी जताते हुए हंगामा मचाने लगे।. बताया जा रहा है कि दूल्हा इतना नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हन को जब इसकी जानकारी हुई, तब रस्में शुरू होने से पहले ही दुल्हन ने अपने परिवार के सामने साफ शब्दों में मना कर दिया। उसका कहना था कि वो ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती।. बारात में मचा हंगामा. दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बारातियों का स्वागत करने के बजाय नाराजगी जताई गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई बाराती बिना खाना खाए ही लौटने लगे। धीरे-धीरे सभी बाराती वहां से चले गए।. बंधक बनाने और हर्जाने की मांग का आरोप.
CG News: दूल्हे ने पी रखी थी शराब, दुल्हन ने तोड़ी शादी !
By worldprime
On: अप्रैल 29, 2026 6:26 अपराह्न
---Advertisement---