CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है, जबकि बेटी की तलाश लगातार जारी है। घटना पीपरछेड़ी गांव की बताई जा रही है।. तैरना सिखाते समय हादसा. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर (35) अपनी 12 वर्षीय बेटी पल्लवी गंजीर के साथ नहर में उतरे थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी को तैरना सिखा रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बह गए।. एक बच्ची को लोगों ने बचाया. घटना के दौरान एक अन्य बच्ची दामिनी (निवासी पीपरछेड़ी) भी बहने लगी थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तांदुला बांध और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया, ताकि तलाश अभियान में आसानी हो सके। गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।. पिता का शव बरामद, बेटी की तलाश जारी. कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने यमन गंजीर का शव नहर से बरामद कर लिया है। वहीं उनकी बेटी पल्लवी की तलाश अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक अपने ससुराल पीपरछेड़ी गांव आया हुआ था।
CG News: नहर में बहे बाप-बेटी, पिता का शव मिला; बेटी की तलाश जारी
By worldprime
On: अप्रैल 28, 2026 5:22 अपराह्न
---Advertisement---