CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कटओथ गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को जिंदा जलाकर हत्या करने की कोशिश की गई. गनीमत रही कि युवक ने तालाब में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली. गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (प्रेमिका से मिलने आए युवक को जिंदा जलाने की कोशिश). जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक कोरबा जिले के कनकी गांव का रहने वाला है. युवक को उसकी प्रेमिका ने फोन कर कटओथ गांव में मेला देखने के बहाने बुलाया था. युवक जैसे ही गांव पहुंचा, वैसे ही युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया.
CG News: प्रेमिका से मिलने आए युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, भाई ने पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 4:21 अपराह्न
---Advertisement---





