क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: बीमारी के डर से महिला को गांव से निकाला, पति और बेटे ने खेत की झोपड़ी में छोड़ा

On: जुलाई 14, 2026 5:52 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीमारी के डर से एक महिला को गांव से बाहर खेत में बनी झोपड़ी में रहने के लिए छोड़ देने का मामला सामने आया है। धीगियामुडा गांव की 48 वर्षीय हीरा बाई नेताम कई दिनों तक अकेले झोपड़ी में रह रही थीं। मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।tc

20 साल से बीमारी से पीड़ित

परिजनों के अनुसार हीरा बाई पिछले करीब 20 वर्षों से पैरों में सूजन और हाथों में घाव की समस्या से जूझ रही हैं। लंबे समय तक उनका इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। पिछले एक वर्ष से इलाज बंद होने के बाद बीमारी और बढ़ गई तथा हाथ-पैरों में घाव हो गए।

0b05a31e C269 48f4 9c08 Dcc32f1c705b1784004394821 1784026180 300x225

पति और बेटे ने खेत की झोपड़ी में छोड़ा

महिला के पति ने बताया कि गांव के लोगों ने बीमारी को छूत का रोग बताते हुए परिवार पर दबाव बनाया। इसके बाद 2 जुलाई को पति और बेटे ने महिला को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में रहने के लिए छोड़ दिया। परिवार केवल भोजन पहुंचाता था और वापस लौट जाता था।

03dad739 2fb2 4bcf Ae5e 729a41db4ed81784004394800 1784026247 300x225

सोशल मीडिया से मिली जानकारी

मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को झोपड़ी से निकालकर देवभोग अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

CG Bee Attack: प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 40 छात्र घायल; मची चीख-पुकार

गैंगरीन के लक्षण

देवभोग अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार जांच में महिला में गैंगरीन जैसे लक्षण मिले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा। जिला प्रशासन ने महिला के समुचित उपचार का आश्वासन दिया है।

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में वेदांता प्लांट हादसे पर घमासान, महंत बोले- अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी क्यों नहीं? जवाब से नाराज कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });