क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: मुर्गी चुराकर खाने की बात पर मां-बेटा-बेटी की पिटाई, जान से मारने की धमकी

On: जून 26, 2026 1:33 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मुर्गी चोरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण ने मां, बेटे और बेटी के साथ मारपीट कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।. मुर्गी चोरी का आरोप. जानकारी के अनुसार, ग्राम समनिया निवासी फुलकुंवर चक्रधारी (45) ने कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 23 जून की सुबह गांव के संतोष चक्रधारी (40) ने एक बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान उसने फुलकुंवर के बेटे उमेश चक्रधारी पर मुर्गी चोरी कर खाने का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए उसने गाली-गलौज की और उमेश की थप्पड़ों से पिटाई कर दी।. घर पहुंचने के बाद फिर हुआ विवाद. मारपीट के बाद उमेश अपने घर लौट आया और अपनी मां को घटना की जानकारी देने लगा। इसी दौरान संतोष चक्रधारी की बेटी प्रीति चक्रधारी वहां पहुंची और उमेश को मुर्गी चोर बताते हुए उसे जबरन बाहर ले जाने की कोशिश करने लगी।. शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद संतोष चक्रधारी हाथ में टंगिया लेकर वहां पहुंचा। उसने गाली-गलौज करते हुए उमेश को जान से मारने की धमकी दी और उसकी दोबारा पिटाई शुरू कर दी।. मां-बहन को भी पीटा. उमेश को बचाने के लिए उसकी मां फुलकुंवर बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान फुलकुंवर की बेटी कविता चक्रधारी भी अपनी मां को बचाने पहुंची। आरोप है कि संतोष चक्रधारी ने कविता को घसीटकर हाथ-मुक्कों और लकड़ी से मारपीट की, जिससे उसे भी चोटें आईं।.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:यूरोपीय संघ की बैठक में स्वीडन की मंत्री अपने 3 साल के बच्चे के साथ पहुंचीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:यूरोपीय संघ की बैठक में स्वीडन की मंत्री अपने 3 साल के बच्चे के साथ पहुंचीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मार्केट-कैप में माइक्रोन ने मेटा-टेस्ला को पीछे छोड़ा:AI चिप की डिमांड से शेयरों में 18.4% का उछाल; कंपनी की कुल वैल्यू $1.37 ट्रिलियन पहुंची

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुशांत केस से ट्रॉमा से रिकवर नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती:कहा- ये ट्रॉमा ऐसी चीज है, जिससे उबर नहीं सकते; 27 दिन जेल में रही थीं एक्ट्रेस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Suicide: बार-बार कुत्ते के काटने से परेशान युवक ने लगा ली फांसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टेक कंपनियों का दार्शनिकों पर भरोसा, फिलॉसफर्स की मांग:सुकरात और कांट के सिद्धांतों से एआई को संस्कारी बनाने की मुहिम, सिखा रहे सही-गलत

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });