CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली त्यौहार से पहले एकमुश्त भुगतान की जाएगी। (होली से पहले किसानों को धान का एकमुश्त भुगतान). खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार धान के मूल्य के अंतर की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर करेगी। इस योजना के अंतर्गत लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होली से पहले किया जाएगा। (छत्तीसगढ़ किसानों को धान भुगतान). पिछले दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष किसानों को अधिक राशि मिलने जा रही है। बीते दो सालों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर करीब 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा। (Chhattisgarh Paddy Payment). सरकार के इस फैसले (CM Sai Cabinet Decision) से प्रदेश के किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और आगामी फसली कार्यों के लिए उनकी स्थिति मजबूत होगी। बता दें कि इस महत्वपूर्ण निर्णय पर 4 फरवरी को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी।
CG News: होली से पहले किसानों को धान का एकमुश्त भुगतान, 25 लाख किसानों को मिलेंगे 10 हजार करोड़ रुपए
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 12:22 अपराह्न
---Advertisement---





