CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में जल्द ही पुलिस और वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। पुलिस अधीक्षक (SP), महानिरीक्षक (IG) से लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) स्तर के अधिकारियों के तबादले की तैयारी चल रही है।. सूत्रों के अनुसार बस्तर आईजी पी. सुंदरराज के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में प्रतिनियुक्ति पर जाने और जुलाई में पीसीसीएफ अनिल साहू के सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर यह प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं। इसके साथ ही नए वनबल प्रमुख की नियुक्ति के बाद विभागीय स्तर पर नई टीम तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।. Transfer of Police Officers in CG. सभी रेंज के IG हो सकते हैं प्रभावित. जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित फेरबदल में प्रदेश के सभी प्रमुख रेंजों के आईजी स्तर के अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। बस्तर आईजी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किए जाने के बाद तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।. वहीं राज्य लघुवनोपज संघ के प्रबंध संचालक एवं पीसीसीएफ अनिल साहू की सेवानिवृत्ति के बाद एपीसीसीएफ स्तर के किसी वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की भी चर्चा है।. 16 जिलों के SP बदलने की संभावना.
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, बदल सकते हैं 16 जिलों के SP
By worldprime
On: जून 19, 2026 11:58 पूर्वाह्न
---Advertisement---