क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Private School Rules: नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, सरकार बताएगी फीस-किताब-ड्रेस से लेकर सबकुछ

On: अप्रैल 15, 2026 5:58 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Private School Rules: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपनाया गया। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुई इस बैठक में शिक्षा सत्र 2026-27 के सुचारू संचालन के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

tcw

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को किसी निश्चित दुकान से किताबें, कॉपियां या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। स्कूलों का संचालन और फीस निर्धारण पूरी तरह शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाएगा।

Meeting2 300x200

बैठक में सहायक संचालक रवि शंकर तिवारी ने छात्रों के अपार आईडी जनरेशन, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अपडेशन की समीक्षा की। उन्होंने सभी छात्रों के आवश्यक दस्तावेज समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नए शिक्षा सत्र से पहले गणवेश, पाठ्यपुस्तक और साइकिल वितरण की तैयारियां शत-प्रतिशत पूरी करने को कहा गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि सीबीएसई स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराई जाए।

निजी स्कूलों की पीटीएम में विभाग की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए नोडल प्राचार्य की अनिवार्य उपस्थिति भी तय की गई है।

Meeting 300x200

अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा गया कि लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सके। साथ ही स्कूलों में आधार आधारित उपस्थिति और आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है।

सामाजिक सरोकार के तहत पहाड़ी कोरवा और पंडो जनजाति के बच्चों के लिए विशेष सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल स्कूल में दाखिला दिलाने और उनकी पढ़ाई की निगरानी करने को कहा गया है। यदि किसी संकुल में ड्रॉपआउट बच्चे पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अगले 5 वर्षों की कार्य योजना तैयार करने, प्रार्थना शेड और बालिका शौचालयों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिक्षकों के सर्विस बुक अपडेट और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-झारखंड में आंधी-बिजली गिरने से 16 की मौत:उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में मलबा घुसा, गाड़ियां दबीं; यूपी-राजस्थान-हरियाणा में पारा 42°C

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेसी और रोनाल्डो आज रात खेलते दिखेंगे: अर्जेंटीना का जॉर्डन, पुर्तगाल का कोलंबिया से मुकाबला; ग्रुप स्टेज का आखिरी दिन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आपका पैसा- ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का जाल:छोटी खरीदारी कर्ज का बोझ बन सकती है, लेट पेमेंट से खराब क्रेडिट स्कोर, जानें कैसे बचें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके-तीसरी पत्नी को मनाने टावर पर चढ़ा युवक:गार्ड रील देखते रहे, जेल से भागा रेप का दोषी; बिल्ली अमर बनाने वैज्ञानिक का अपहरण

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });