CG Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जोबी चौकी क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक युवक ने युवती को जबरन आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।. पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि गांव निवासी रमाकांत मांझी से उसका पहले से परिचय था। आरोपी लगातार मोबाइल पर फोन कर प्रेम और विवाह का झांसा देता था। इससे परेशान होकर युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।. रविवार शाम गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान युवती अपने रिश्तेदार को छोड़ने बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी। आरोप है कि तभी रमाकांत वहां पहुंचा और उसे जबरन आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।. शिकायत के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को दुपट्टे से बांधकर किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी अपना पर्स, आधार कार्ड, मोटरसाइकिल और अन्य सामान मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया।. घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल ले गए। बाद में पीड़िता ने जोबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।. पुलिस ने गांव से फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
CG Rape: आंगनबाड़ी के पीछे युवती से रेप, दुपट्टे से बांधा; जान से मारने की दी धमकी
By worldprime
On: जुलाई 16, 2026 6:05 अपराह्न
---Advertisement---