CG RI Patwari Transfer: सूरजपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर ने 9 राजस्व निरीक्षकों (आरआई) और 113 पटवारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 17 अप्रैल को जारी किया गया, जिसमें लंबे समय से एक ही तहसील और हल्का में पदस्थ कर्मचारियों को बदला गया है।. जिले की 8 तहसीलों में पदस्थ इन अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल ज्वाइन कर विभाग को सूचना दें।. आरआई के तबादले. जगन्नाथ सिंह को प्रतापपुर से भैयाथान, मानस राज कन्हैया को रामानुजनगर से ओडगी, अभिषेक सिंह को सूरजपुर से प्रतापपुर, मनोज भगत को प्रतापपुर से प्रेमनगर, नरोत्तम कुमार सिंह को प्रेमनगर से जरही, मोनिका सिंह को जरही से भटगांव, धनसाय नागेश को भटगांव से सूरजपुर, लक्ष्मी खलखो को भैयाथान से रामानुजनगर और सेवक राम मरावी को ओडगी से प्रतापपुर के डांडकरवां तहसील में पदस्थ किया गया है।. 106 पटवारियों का तबादला. जिले में कुल 106 पटवारियों का तबादला किया गया है, जिनमें सूरजपुर तहसील के 16 पटवारी शामिल हैं। इनमें चंचल कुमार शर्मा को पसला से बिहारपुर, आशीष साहू को नमदगिरी से प्रतापपुर के मकनपुर, निर्मल कुमार तिवारी को सूरजपुर से भैयाथान के झिलमिली, गीता सिंह को डुमरिया से प्रेमनगर के सलका, शशि सिंह को केतका से ओडगी के छतरंग, शोभना सिंह को जोबगा से भटगांव के अनरोखा, अलिशा खान को सपकरा से भैयाथान के कुसमुसी, रेणुका कश्यप को लांची से रामानुजनगर के अर्जुनपुर और राजा राम रवि को गिरवरगंज से प्रेमनगर के विंध्याचल में पदस्थ किया गया है।. जबकि रुनियाडीह के मो. तबरेज को प्रतापपुर के खोरमा, करजी (RI-Patwari’s transfer) के निधि जायसवाल को भैयाथान के बड़सरा, खरसुरा के सरिता केशरी को प्रतापुर के सरहरी, कुरुवां के सदन प्रसाद यादव को ओडग़ी के रैसरी, डेडरी के रुकमणी शुक्ला को प्रतापपुर के खडग़वांकला, गोपालपुर की बबीता कुशवाहा को रामानुनगर के बरबसपुर तथा पेंडरखी के अरविंद द्विवेदी को प्रेमनगर के चंदननगर में पदस्थ किया गया है।.
CG RI Patwari Transfer: 9 आरआई और 106 पटवारियों का ट्रांसफर; आदेश जारी, देखें लिस्ट
By worldprime
On: अप्रैल 24, 2026 1:59 अपराह्न
---Advertisement---