CG Student Suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लछनपुर गांव में वीडियो कॉल पर बात करते-करते 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (जांजगीर 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी). प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय छात्रा रजनी प्रधान अपने बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी तभी उसने यह कदम उठाया । बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी खुद युवक ने पुलिस को दी। हालांकि आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।. परिजनों के मुताबिक घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे तो कमरे में बेटी को पंखे से लटका पाया। परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।. सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
CG Student Suicide: वीडियो कॉल पर बात करते-करते 12वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी, प्रेमी ने दी पुलिस को सूचना
By worldprime
On: फ़रवरी 19, 2026 1:00 अपराह्न
---Advertisement---











