CG Student Suicide: कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कटगोड़ी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।. जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम सुरेश बताया जा रहा है, जो कक्षा 11वीं में अध्ययनरत था। सुरेश ने बीती रात छात्रावास के भीतर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।. घटना की सूचना मिलते ही सोनहत एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार संजय सिंह राठौर, थाना प्रभारी विनोद पासवान सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तत्काल कटगोड़ी छात्रावास पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मृतक छात्र के साथियों व छात्रावास प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।. पुलिस ने फिलहाल छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से आगे की जांच में जुटी हुई है।
CG Student Suicide: 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान
By worldprime
On: मार्च 16, 2026 12:53 पूर्वाह्न
---Advertisement---