CG Suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुथुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।. मृतका की पहचान अंजलि पटेल (14 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। जब परिजनों ने अंजलि को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो उसे तुरंत नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। (आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान). जानकारी के अनुसार, अंजलि पटेल मूल रूप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी और वर्तमान में ग्राम कुथुर में अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह स्थानीय स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
CG Suicide: आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 10:24 पूर्वाह्न
---Advertisement---





