रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के हजारों शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 1320 व्याख्याताओं, व्याख्याता (एल.बी.) तथा प्रधान पाठकों (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) नियुक्त किया गया है। वहीं, ई-संवर्ग के 1478 व्याख्याताओं, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठकों (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई है। इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। पदोन्नति आदेश के बाद शिक्षा विभाग में उत्साह का माहौल है और संबंधित अधिकारियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
The post CG Teacher Promotion: लंबे इंतजार के बाद 2798 शिक्षकों को प्रमोशन, आदेश जारी appeared first on News Today Chhattisgarh.