CG Tendu Patta Fire: जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम के 5 नंबर फड़ में लगी आग के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा तेंदूपत्ता पिछले वर्ष का संग्रहित माल था, जो पहले ही बिक चुका था। हालांकि आग से हुए नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है।. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का मूल्यांकन करने में जुटी हुई है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।. गौरतलब है कि हाल ही में बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपए के नुकसान की बात सामने आई थी। इसके बाद अब जगदलपुर में हुई इस घटना ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
CG Tendu Patta Fire: बीजापुर के बाद यहां के तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां
By worldprime
On: मई 27, 2026 5:22 अपराह्न
---Advertisement---