CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में निर्माण कार्य के चलते 17 से 19 अप्रैल के बीच चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। निपनिया-भाटापारा सेक्शन में किए जा रहे कार्य के कारण बिलासपुर-रायपुर रूट पर मेमू लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।. रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर जोन में तीसरी और चौथी लाइन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में किमी अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया गया है, जिससे कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।. गर्मी के मौसम में ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर रायपुर-बिलासपुर और गोंदिया रूट पर सफर करने वालों को।. रद्द रहने वाली ट्रेनें. • 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।. • 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।. • 17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी।. CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट-
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 17-19 अप्रैल को नहीं चलेंगी गाड़ियां..
By worldprime
On: अप्रैल 15, 2026 6:44 अपराह्न
---Advertisement---