क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट; देखें लिस्ट-

On: मई 4, 2026 6:24 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Train Cancelled: बिलासपुर (SECR) जोन में 3 मई से 22 मई तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस अवधि में कुल 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और 2 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

tcw

इन ट्रेनों के रद्द होने और बदलाव के कारण रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड समेत कई रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है, जिसके चलते डाउन मेन लाइन करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। वहीं रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण भी ब्लॉक लिया जा रहा है।

Summer Special Trains:

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें

11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई 2026 को अपने पुराने रास्ते (जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-इतवारी) से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब नए रास्ते (जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी) से चलेगी।

11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई 2026 को भी अपने पुराने मार्ग से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब नए रास्ते (इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर) से चलाई जाएगी।

Train

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

• 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 मई से 22 मई 2026 तक दुर्ग तक ही चलेगी। दुर्ग से आगे गोंदिया तक नहीं जाएगी।
• 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 3 मई से 23 मई 2026 तक गोंदिया से नहीं चलेगी, यह दुर्ग से शुरू होगी और गोंदिया-दुर्ग के बीच नहीं चलेगी।
• 12105 छ. शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस 2 मई से 22 मई तक अजनी तक ही चलेगी। अजनी से गोंदिया के बीच सेवा बंद रहेगी।
• 12106 गोंदिया-छ. शिवाजी महाराज टर्मिनल विदर्भ एक्सप्रेस 3 मई से 23 मई तक गोंदिया से नहीं चलेगी, यह अजनी से शुरू होगी और गोंदिया तक नहीं जाएगी।
• 51707 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक ब्रह्मपुरी तक ही चलेगी। ब्रह्मपुरी से गोंदिया तक सेवा बंद रहेगी।
• 51708 गोंदिया-जबलपुर पैसेंजर भी ब्रह्मपुरी से शुरू होगी, गोंदिया से ब्रह्मपुरी के बीच नहीं चलेगी।
• 68813, 68809 और 78803 गोंदिया-तिरोड़ी/कटंगी पैसेंजर ट्रेनें ब्रह्मपुरी तक ही चलेंगी। आगे गोंदिया से ब्रह्मपुरी के बीच सेवा बंद रहेगी।
• 68814, 68810, 78804 और 78806 तिरोड़ी/कटंगी-गोंदिया पैसेंजर ट्रेनें ब्रह्मपुरी से शुरू होंगी और गोंदिया तक नहीं जाएंगी।
• 68811 और 78805 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर ट्रेनें भी ब्रह्मपुरी तक सीमित रहेंगी, आगे सेवा बंद रहेगी।
• 68812 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर ब्रह्मपुरी से शुरू होगी और गोंदिया तक नहीं चलेगी।

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

• 3 और 6 मई 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन गोंदिया तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी और बिलासपुर से आगे गोंदिया तक नहीं चलेगी।
• इसी तरह 3 और 6 मई 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन गोंदिया से नहीं चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर से शुरू होगी और गोंदिया तक नहीं जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

प्रशांत लोखंडे CBSE के नए चेयरमैन अपॉइंट हुए:भारत में ई- रिक्शा कंट्रोल करने वाले चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध, 4 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आपका पैसा – एआई के युग में नौकरी की असुरक्षा: 6 महीने का वित्तीय सुरक्षा जाल कैसे बनाएं, फंड कैसे कैलकुलेट करें, कहां बचाएं?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरी खबर- चोट लगने पर टिटनेस का टीका लगवाएं: जानिए कौन सी चोट ज्यादा खतरनाक, डॉक्टर से जानिए टिटनेस से बचाव के 10 टिप्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्वास्थ्य विज्ञान- मानसून में बच्चों का विशेष ख्याल रखें: सही जूते पहनें, नमी से बचाएं, ताजा भोजन खिलाएं, ये 7 सावधानियां बरतें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:विदेश मंत्रालय बोला- सिंधु जल संधि पर भारत का रुख नहीं बदला; पाकिस्तान को आतंकवाद को सपोर्ट देना छोड़ना होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अब ज्वेलर्स के पास भी जमा कर सकेंगे सोना:बैंक के अलावा नए कलेक्शन पार्टनर बनेंगे, नई गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लाने का प्लान

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });