क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Video: CMO ऑफिस में इंजीनियर और साथियों ने अकाउंटेंट को पीटा, VIDEO वायरल

On: मई 9, 2026 7:12 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Video: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से मारपीट का माला सामने आया है, देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में वेतन भुगतान में देरी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि CMO ऑफिस के भीतर ही इंजीनियर और उसके साथियों ने अकाउंटेंट की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।tcw

जानकारी के मुताबिक, घटना 7 मई की शाम करीब 5 बजे के बाद नगर पंचायत के सीएमओ कक्ष में हुई। बताया जा रहा है कि इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक ने अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर को वेतन भुगतान में देरी को लेकर चर्चा के लिए बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

वायरल वीडियो में इंजीनियर के साथियों को संदीप चंद्राकर के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। वीडियो में थप्पड़ और घूंसे मारने की घटना भी दिखाई दे रही है। वहीं जवाब में संदीप चंद्राकर भी एक व्यक्ति की पगड़ी उतारकर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान सीएमओ दुष्यंत साहू बीच-बचाव करते दिखाई दिए।

9591e379 4a0b 4d98 Bd0a 89334cfd1d6f 1778311228793 300x225 Cb91ecc5 E7d2 445b B9a0 064446f907d2 1778311228793 300x225 Image 59 300x223 Comp 91 2 1778324707 Comp 92 1778324741

घटना के बाद अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर की शिकायत पर इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर संदीप चंद्राकर के खिलाफ भी देवभोग पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई थी, लेकिन सीएमओ कार्यालय की ओर से रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई थी। अब वायरल वीडियो की पुष्टि और अन्य तथ्यों की जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है।

इधर इस मामले में कर्मचारी यूनियन भी सामने आ गई है। अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देवभोग पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी और गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तालमेल की कमी के कारण नगर पंचायत की छवि खराब हो रही है। उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंद्रा नूई बोलीं- भारत की खूबसूरती इसकी अव्यवस्था में:सड़कों पर गाड़ियों के साथ गाय दिखना आम बात, चीन से तुलना की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक ही दिन में पांच लोग गड्ढों में गिरे:गुजरात के जूनागढ़ की घटनाएं, सीसीटीवी में कैद हुए हादसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक ही दिन में 6 लोग गड्ढों में गिरे:गुजरात के जूनागढ़ की घटनाएं, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान में ढहाए गुरुद्वारे का होगा पुनर्निर्माण:प्रांतीय मंत्री ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट; जमीन के मालिकाना हक की होगी जांच

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Professor Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दतिया विधानसभा उपचुनाव-30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे:6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी; राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने से खाली थी सीट

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });