क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

On: जून 5, 2026 12:02 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। हालांकि प्रदेश में अभी मानसून की औपचारिक एंट्री नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

tcw

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 72 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

रायगढ़ में देर रात हुई बारिश

गुरुवार देर रात रायगढ़ जिले में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और उमस भरे मौसम का असर देखने को मिला।

CG Weather Update

रायपुर और राजनांदगांव रहे सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और राजनांदगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार छोटेडोंगर, मैनपाट और अंबिकापुर में 10-10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही।

CG Weather Update

रायपुर में आंधी-बारिश के संकेत

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले सप्ताह बढ़ सकती है मानसूनी गतिविधियां

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मानसून की प्रगति तेज है। ऐसे में अगले एक सप्ताह के भीतर छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां और बढ़ सकती हैं तथा मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Jagdalpur Central Jail: केंद्रीय जेल में नक्सल मामले में बंद कैदी की मौत ,5 दिन में दूसरी घटना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Double Murder: तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 बेटों का मर्डर, 7 दिन पूजा करने के बाद पानी में जहर मिलाकर पिलाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव-डायरेक्टर बने इकोनॉमिस्ट नीलकंठ मिश्रा:उनका कार्यकाल 3 साल का होगा, परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया:अब हम टैरिफ से खूब कमा रहे, फिर भी डील करेंगे क्योंकि मुझे मोदी पसंद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय टीम में बदलाव की तैयारी: श्रेयस का T20 कप्तान बनना लगभग तय, कौन होगा उपकप्तान? वैभव को मिल सकता है मौका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे:इंग्लैंड पहली पारी में 140 पर ऑलआउट; न्यूजीलैंड 61/6; रॉबिन्सन को 4 विकेट

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });