क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

On: जुलाई 3, 2026 12:00 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आषाढ़ लगने के साथ ही प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में गुरुवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।tcw

प्रदेश में गुरुवार को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

सिनोप्टिक सिस्टम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके अगले दो से तीन दिनों में और अधिक मजबूत होने की संभावना है।

इसके अलावा मौसमी द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। 21 डिग्री उत्तर अक्षांश के आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विंड शियर क्षेत्र भी बना हुआ है।

CG Weather Update

मौसम विभाग का कहना है कि इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें, तेज हवाएं, वज्रपात और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Dhamtari Murder: मां और छोटे भाई ने मिलकर किया बड़े बेटे का मर्डर, फंदे से लटका दिया शव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Lightning Death: बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: नकटी गांव में बारिश के बीच टूटे मकानों में रहने को मजबूर बेघर परिवार, जानें क्या बोले बृजमोहन अग्रवाल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन:बदमाश ब्लूटूथ के जरिए बैटरी ऑफ कर देते थे; इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को खतरा नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजा मर्डर केस- सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक नहीं:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रिहाई न हुई होती तो बेल रद्द कर देते

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:वेनेजुएला में चमत्कार: मलबे में 8 दिन से फंसा कुत्ता जिंदा मिला, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });