CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
5 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
तापमान का हाल
प्रदेश में 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में सुबह आसमान साफ रहने के बाद दोपहर या शाम तक बादल छाने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम में बदलाव की वजह
मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर तेलंगाना और उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव के कारण हो रहा है। इसी वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं।
The post CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; गिरेगा तापमान first appeared on Thiha Chhattisgarh.

