CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 5 मई से मौसम की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बाकी क्षेत्रों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है।. प्रदेश में रविवार को सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।. राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश-ओले का अलर्ट, 3-5 डिग्री गिरेगा तापमान
By worldprime
On: मई 4, 2026 11:35 पूर्वाह्न
---Advertisement---