रायपुर | CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए 22 फरवरी को एक बड़ा दिन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CGPSC Pre) 2025 प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी। और इससे प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा बेहद ही राहत की बात है।. बता दें कि आयोग ने परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है.. CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू. पहले की तरह इस बार भी सख्त गाइडलाइन जारी की गई है. स्मार्टवाच से लेकर अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा. काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरे चाकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे.. 22 फरवरी को होगी परीक्षा. आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में जनरल स्टडीज की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov. in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।. गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों पर बैन.
CGPSC परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू, हाई हील, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और भारी आभूषण पर प्रतिबंध
By worldprime
On: फ़रवरी 13, 2026 11:45 पूर्वाह्न
---Advertisement---





