क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CM नीतीश ने आखिरी कैबिनेट मीटिंग ली:इससे पहले सम्राट चौधरी के साथ अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि; 3 बजे बाद इस्तीफा

On: अप्रैल 14, 2026 5:08 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

बिहार में आज, यानी मंगलवार को नए CM फेस का ऐलान होगा। बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। अब वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। इससे पहले सीएम डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं CM हाउस में सुबह-सुबह हलचल रही। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी से निकले। दोनों गाड़ी की पीछे वाली सीट पर साथ बैठे थे। कैबिनेट मीटिंग के बाद JDU विधायक दल और BJP विधायक दल की बैठक होगी। दोपहर 3 बजे नीतीश राजभवन जाएंगे, राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेगे। फिर 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुहर लगेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान नए CM के नाम की घोषणा करेंगे। बीजेपी ने उनको अपना पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, कल सुबह 11 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। सियासी हलचल के हाई लाइट्स सभी दल अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे दोपहर में NDA के सभी घटक दल JDU, भाजपा, HAM, RLJP, RLM अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो आगे की रणनीति तय करेगा। दोपहर 2 बजे एक अणे मार्ग स्थित आवास पर JDU की बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे। सभी विधायक दल का नेता चुनेंगे, सबसे दिलचस्प यह देखना होगा कि JDU अपने विधायक दल का नेता किसे चुनती है। दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार सौंपेंगे इस्तीफा दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी के साथ मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए नेता को चुना जाएगा। इसकी निगरानी के लिए BJP की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनकी उपस्थिति में ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। शपथ समारोह में शामिल होंगे PM मोदी 13 अप्रैल की सुबह संजय झा, ललन सिंह, मंत्री जमा खान, बिजेंद्र यादव नीतीश कुमार से मिले थे। करीब एक घंटे CM हाउस में मीटिंग चली। CM हाउस से बाहर आकर जमा खान ने कहा, ‘बिहार में नई सरकार बनने जा रही है। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण होगा। PM मोदी भी आ सकते हैं।’ ये खबरें भी पढ़िए… बिहार की सियासी उठापटक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल:कहा- दोबारा आए तो मार डालूंगा, बैकफुट पर आए डिप्टी सीएम शिंदे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी:RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के एग्जाम 12 जुलाई से

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO:बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET सॉल्‍वर गैंग में शामिल 2 लड़कियां स्‍टेट टॉपर थीं:पिता हर महीने 7 हजार भेजते थे, अब गिरफ्तार बेटी से मिलने भी नहीं जाते

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });