एक्टर और तमिलनाडु के नए सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों स्टेडियम में साथ में बैठकर आईपीएल का मैच देखते दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सही नहीं, बल्कि पूरी तरह से फेक और AI-जनरेटेड है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह फेक वीडियो शेयर किया है। वहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट dileeps_edit ने यह वीडियो शेयर करते हुए खुद बताया कि यह वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे टूल ‘oiioii_ai’ का इस्तेमाल करके बनाया गया है। तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तृषा को एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ लिंक किया जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। थिएटर से बाहर निकलते समय तृषा अपनी कार में बैठी थीं। इसी दौरान एक फैन ने कहा, ‘थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है।’ इस पर तृषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘कंदीपा (जरूर)’। फिर उन्होंने सिर नीचे कर लिया। इसके बाद वह फोन चलाती नजर आती हैं। बाद में तृषा वहां मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करती दिखीं। हाल ही में सीएम विजय क?
CM विजय और तृषा ने क्या साथ में मैच देखा:स्टेडियम में दोनों CSK को सपोर्ट करते दिखे, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
By worldprime
On: मई 18, 2026 12:48 अपराह्न
---Advertisement---