क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Dantewada Murder: जादू-टोना के शक में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बोला- मां की मौत का बदला लिया

On: फ़रवरी 7, 2026 12:13 अपराह्न
Follow Us:
dantewada murder: जादू टोना के शक में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बोला मां की मौत का बदला लिया
---Advertisement---

Dantewada Murder: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जादू-टोना के शक में भतीजे ने अपने ही चाचा की टंगिया से हत्या कर दी। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोंदुम-2 स्थित गोटखुटापारा की है।

 

आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी (27) ने अपने चाचा कोसा मंडावी (50) की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना के कारण हुई थी और इसके पीछे उसके चाचा कोसा मंडावी का हाथ है। इसी संदेह के चलते आरोपी ने अपनी मां की मौत का बदला लेने की ठान ली और हत्या की साजिश रची।

IMG 20260207 WA0003 300x225

3 फरवरी को मौका पाकर आरोपी ने टंगिया से कोसा मंडावी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी जंगल में जाकर छिप गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घर के आंगन में खून से लथपथ शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

 

4 फरवरी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टंगिया और खून से सना हाफ नेकर भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

एएसपी आर.के. बर्मन ने बताया कि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या जादू-टोना के शक और अंधविश्वास के चलते की गई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });