क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

DGP का अश्लील वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड, जानिए डीजीपी ने क्या कहा

On: जनवरी 20, 2026 1:24 अपराह्न
Follow Us:
dgp obscene video viral: dgp का अश्लील वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड; जानिए क्या बोले डीजीपी
---Advertisement---

DGP Obscene Video Viral: बेंगलुरु: कर्नाटक में सोशल मीडिया पर एक कथित अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में कर्नाटक के DGP (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर होता चला गया और राज्यभर में विवाद शुरू हो गया। हालांकि DGP रामचंद्र राव ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है। इसके बावजूद कर्नाटक सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

2026 1image 08 33 266117610dgp 300x185

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले ही कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि, इस मामले की जांच कराई जाएगी। मुझे इसकी जानकारी सुबह मिली। हम अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेंगे। कानून से कोई भी ऊपर नहीं है, चाहे अधिकारी कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि सरकार इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए DGP रामचंद्र राव ने कहा कि उन्हें इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, मैं खुद सोच रहा हूं कि यह कैसे और कब हुआ और इसके पीछे कौन है। आज के दौर में कुछ भी संभव है। यह वीडियो पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत है। मैं स्तब्ध हूं। उन्होंने यह भी कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर वह अपने वकील से सलाह लेंगे।

इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कर्नाटक सरकार की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि यदि किसी ने गलत किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वरिष्ठता के आधार पर किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।

वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री एस. सुरेश कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अक्षम्य अपराध बताया और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, सरकार की ओर से मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

नोटः Thiha Chhattisgarh वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });