Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्मानंद स्कूल के पांच छात्र सड़क हादसे में घायल हो गए। यह घटना 5 फरवरी को फेयरवेल कार्यक्रम के बाद हुई, जब छात्र कार से घूमने निकले थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। (धमतरी फेयरवेल पार्टी से लौटते समय पेड़ से टकराई कार). जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेचका थाना क्षेत्र के अर्सीकन्हार-लीलांज मार्ग के बीच हुआ। छात्रों से भरी कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार पांचों छात्र घायल (Atmanand School Students Injured) हो गए। वायरल वीडियो में 4 कारों में छात्र-छात्राओं को सवार देखा गया था। (धमतरी आत्मानंद स्कूल छात्र घायल). घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों पर मामले को दबाने की कोशिश करने के आरोप भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रों को वाहन चलाने की अनुमति दी गई थी, जिसमें परिजनों की लापरवाही भी उजागर हुई है। (Dhamtari School Farewell Party Accident). मेचका थाना प्रभारी टीआई अरुण साहू ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। हालांकि घायल छात्र और उनके परिजन खुद ही क्षतिग्रस्त वाहन को लेकर चले गए। अब तक इस मामले में थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Dhamtari Accident: फेयरवेल पार्टी से लौटते समय पेड़ से टकराई कार, आत्मानंद स्कूल के 5 छात्र घायल
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 12:23 अपराह्न
---Advertisement---





