Dhamtari Murder: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से शादी समारोह में खूनी खेल का मामला सामने आया है, जहां ग्राम भोथीडीह (Bhothidih Murder Case) में नाच-गाने के दौरान दुल्हन पक्ष और बैंड बाजा टीम के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। (धमतरी दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या)

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से आए दुल्हन पक्ष और बैंड कर्मियों के बीच शनिवार रात चौथीया कार्यक्रम के दौरान विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक बैंड कर्मी ने दुल्हन के भाई चंदन निषाद (23 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। (भोथीडीह में दुल्हन के भाई की हत्या)

घटना में 4 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
CCTV में कैद पूरी वारदात
घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही मगरलोड (Magarlod Murder Case) थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।













