Dhamtari News: धमतरी जिले में के गुंडरदेही में एक दर्दनाक हादसा हो गया,जहां 7 साल के बच्चे की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशु साहू (7) मड़ियापार स्थित अपने चाचा के घर की छत पर खेल रहा था। सोमवार दोपहर खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया।. अस्पताल में तोड़ा दम. घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Dhamtari News: खेलते-खेलते छत से गिरा 7 साल का मासूम, हुई मौत
By worldprime
On: अप्रैल 28, 2026 5:13 अपराह्न
---Advertisement---