Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।. जानकारी के अनुसार घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव की है। मृत बच्चियों की पहचान गीतिका साहू (9) और खुशबू साहू (8) के रूप में हुई है। दोनों गांव की रहने वाली थीं और कक्षा चौथी में पढ़ाई कर रही थीं।. गहरे पानी में डूबी दोनों बच्चियां. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां शुक्रवार को गांव के तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhamtari News: तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, गांव में सनसनी
By worldprime
On: जून 26, 2026 5:14 अपराह्न
---Advertisement---