Election Result 2026: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलता दिख रहा है। इन रुझानों के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।. रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘झालमुड़ी’ खाकर जीत की खुशी साझा की और गीत गाकर उत्साह जताया।. बलरामपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को निरंकुश सरकार से मुक्ति मिलेगी और असम में भाजपा की वापसी तय है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए जीत पर बधाई दी।. रायपुर में मंत्री ओपी चौधरी के निवास के बाहर भी कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटी गई। वहीं बिलासपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।. भिलाई के घड़ी चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई।. जैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ‘एकात्म परिसर’ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंगाल की पारंपरिक झालमुड़ी भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया।
Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में BJP ने जीता चुनाव, रायपुर में भाजपा ने मना डाली दिवाली
By worldprime
On: मई 4, 2026 4:09 अपराह्न
---Advertisement---