Jagdalpur News: जगदलपुर शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से SDO का शव (Jagdalpur SDO Dead Body Found) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। (जगदलपुर कार में SDO का शव). मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में SDO के पद पर पदस्थ थे।. जांच में जुटी पुलिस. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव (Jagdalpur Car SDO Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बीती रात शराब के नशे में किसी से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रहा था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Jagdalpur News: कार में SDO का मिला शव, इंदिरा स्टेडियम के पास सनसनी
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 12:07 अपराह्न
---Advertisement---





