क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Jangir Firing Case: घर में घुसकर फायरिंग, दो सगे भाई को मारी गोली; बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

On: अप्रैल 24, 2026 12:15 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Jangir Firing Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कांग्रेस नेता के बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव (Karhi Village Golikand) का है।

Whatsapp Image 2026 04 24 At 103947 Am 1777007922 300x225

व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग (Congress Leader Son Murder Jangir)

घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। रात करीब साढ़े 12 बजे तीनों बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के दौरान आयुष कश्यप (19) को सिर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे भाई आशुतोष कश्यप (16) को भी गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। (जांजगीर दो सगे भाई को मारी गोली)

tcw

माता-पिता को कमरे में किया बंद

बदमाशों ने वारदात से पहले दोनों भाइयों के माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था, ताकि वे विरोध न कर सकें। वारदात के बाद आरोपी कुछ नकदी और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Whatsapp Image 2026 04 24 At 103948 Am 1777007722 243x300

एक ही कमरे में सो रहे थे भाई-बहन

घटना के समय आयुष, उसका छोटा भाई और बहन प्रेरणा कश्यप एक ही कमरे में सो रहे थे। आयुष बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था, जबकि आशुतोष 10वीं का छात्र है। बहन प्रेरणा ने बताया कि तीनों बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था और पहले आयुष को गोली मारी, इसके बाद छोटे भाई को भी निशाना बनाया।

पहले भी की गई थी रेकी

परिजनों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले तीन युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने आए थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात पहले से प्लान की गई थी।

Image 34 2 300x216 Image 33 1 300x225

रेत कारोबार को लेकर हत्या की आशंका

मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि रेत के कारोबार को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका कहना है कि आयुष हाल ही में इस कारोबार में सक्रिय हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एएसपी उमेश कुमार कश्यप के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल के आधार पर भी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });