Janjgir Champa Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। चारों की लाशें निर्माणाधीन मकान के भीतर खाट पर खून से लथपथ हालत में मिलीं। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा की है। (Bhavantra Family Murder Case). मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य निर्माणाधीन मकान के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। (Shivrinarayan Four People Murdered). घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब निर्माण कार्य के लिए पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर सभी खून से लथपथ मिले। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।. Neighbour in custody (Janjgir Champa Family Murder Case) ASP उमेश कश्यप ने बताया कि चारों की हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है। मामले में एक पड़ोसी संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। (जांजगीर चांपा परिवार के 4 लोगों की हत्या)
Janjgir Champa Murder: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, खाट पर खून से लथपथ मिलीं लाशें
By worldprime
On: मई 14, 2026 11:22 पूर्वाह्न
---Advertisement---