क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kawardha Poison Case: एक ही परिवार के 4 लोगों ने पिया जहर, चौकानें वाला सच आया सामने !

On: अप्रैल 18, 2026 6:43 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Kawardha Poison Case: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां करोड़ों रुपए के लेनदेन के विवाद से परेशान एक कारोबारी ने पत्नी और बच्चों के साथ जहर पी लिया। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है और निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। (कवर्धा पैसे नहीं मिलने पर परिवार ने जहर पिया)tcw

रात में भाई को फोन कर दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, लोहारा रोड स्थित भागो टोला के पास बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करने वाले योगेश जैन (42) ने 14 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे अपने बड़े भाई लक्ष्मीचंद जैन को फोन कर बताया कि उसने पत्नी सुमन जैन (37), बेटे प्रिंस (17) और बेटी तारिका (16) को जहर दे दिया है और खुद भी जहर पी लिया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चारों को अस्पताल में भर्ती कराया। (कवर्धा परिवार ने जहर पिया)

3 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन का जिक्र किया गया है। नोट में बताया गया है कि उधार दिए गए पैसे वापस नहीं मिल रहे थे और लगातार टालमटोल की जा रही थी।

Whatsapp Image 2026 04 16 At 131020 1776327189 300x225 WhatsApp Image 2026 04 18 At 3.31.32 PM 300x137 WhatsApp Image 2026 04 18 At 3.31.18 PM 300x168 WhatsApp Image 2026 04 18 At 3.30.42 PM 300x225 WhatsApp Image 2026 04 18 At 3.30.13 PM 300x238 WhatsApp Image 2026 04 18 At 3.29.46 PM 287x300

‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर दिए 3.20 करोड़

सुसाइड नोट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2025 के बीच ‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपए दिए गए थे। रकम वापस मांगने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा इनकार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

धमकी से तनाव में था परिवार

परिजनों के अनुसार, सुसाइड नोट में एक व्यापारी का नाम भी दर्ज है, जिस पर करोड़ों रुपए बकाया थे। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसने धमकी दी थी कि जो करना है कर लो, ज्यादा दबाव डालोगे तो गाड़ी से उड़ा देंगे। इससे कारोबारी और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान था। (Kawardha family poison case)

चारों की हालत नाजुक

फिलहाल चारों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे अचेत हैं, जिसके कारण पुलिस अब तक उनका बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि बयान के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });